लगातार हार के बाद RR और LSG को है जीत की तलाश, Vaibhav फिर बिखेरेंगे जलवा !
राजस्थान और लखनऊ की आज होने वाली भिड़ंत कई मायनों में खास रहने वाली है. जहां तीन हार के बाद लखनऊ, वहीं दो हार के बाद राजस्थान जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी. राजस्थान चौथे नंबर से ऊपर जाना चाहेगी, वहीं लखनऊ की चाह अंतिम पायदान पर जाने से बचने की होगी.

IPL 2026, RR vs LSG: एक-आध मैच को अगर छोड़ दें तो करीब हर मैच में वैभव अपनी छाप छोड़ते ही आए हैं. बात अब उनके टीम इंडिया डेब्यू को लेकर भी चलने लगी है. लेकिन बात आज के मैच की करें तो राजस्तान की भिड़ंत लखनऊ से होने वाली है, जिसे अंतिम तीन मैचों में लगातार हार का ही स्वाद चखने को मिला है. वहीं आईपीएल 2026 की शुरुआत से हर मैच में जीत दर्ज करने वाली राजस्थान की टीम को भी अपने अंतिम दो मैचों में हार ही नसीब हुई है. देखना होगा कि क्या आज मैच संख्या 32 में राजस्थान हार का यह सिलसिला तोड़ने में सफल हो पाती है या लखनऊ अपने सत्र की तीसरी जीत हासिल होती है.
कौन तोड़ेगा हार का सिलसिला?
लगातार चार जीत के बाद, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) अचानक लड़खड़ा गई है और उसे लगातार दो कमजोर टीमों से हार का सामना करना पड़ा है. और यह सिलसिला उन्हें कुछ जाना-पहचाना सा लग रहा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) लगातार तीन हार के बाद मैदान में उतरी है. लेकिन आरआर के विपरीत, जिसका शीर्ष क्रम तूफानी फॉर्म में है - उनका पावरप्ले रन रेट 12.1 (सीजन का उच्चतम) इसे दर्शाता है - एलएसजी को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा है और इस चरण में वह दूसरी सबसे कम रन बनाने वाली टीम (8.7) बनकर उभरी है.
रियान पराग की पहेली का तोड़ क्या..
बल्लेबाज के रूप में देखें तो पिछले कई सीजन में रियान पराग का फॉर्म लाजवाब रहा है. वहीं इस सीजन में राजस्थान टीम की कमान संभाल रहे पराग बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित करने में सफल नहीं रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में 20 के उच्चतम स्कॉर के साथ सिर्फ 61 रन बनाए हैं. उनके इस खराब फॉर्म का खामियाजा भी कई बार टीम को भुगतना पड़ता है.
प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान , प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद , दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी। अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
राजस्थान रॉयल्स टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर , डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई , संदीप शर्मा , शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL 2026, KKR vs RR: आधे दर्जन मैच के बाद कोलकाता की पहली जीत, वैभव के सर्वाधिक 46 बेकार

Dhoni पर होंगी सबकी निगाहें, SRH का मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही CSK से







