पूर्वी चंपारण में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का एक्शन तेज, आयुष डॉक्टरों का विरोध
बीते कुछ दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों संस्थानों पर छापेमारी की गई, जहां कई जगहों पर भारी अनियमितताएं पाई गईं.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों के खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. बीते कुछ दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों संस्थानों पर छापेमारी की गई, जहां कई जगहों पर भारी अनियमितताएं पाई गईं. इसके बाद प्रशासन ने कई अल्ट्रासाउंड सेंटर और नर्सिंग होम को सील कर दिया, साथ ही संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.
इस लगातार हो रही कार्रवाई से जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है. कई संचालक अपने कागजात दुरुस्त करने में जुट गए हैं, वहीं कुछ जगहों पर सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.इधर, इस कार्रवाई के खिलाफ आयुष डॉक्टरों के संगठन नीमा ने मोर्चा खोल दिया है. सैकड़ों की संख्या में आयुष डॉक्टरों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी नाराजगी जाहिर की. 
वहीं, नीमा संगठन के अध्यक्ष डॉ ख़बीर सहित नीमा संगठन से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि जो आयुष चिकित्सक विधिवत रजिस्टर्ड हैं और नियमों के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनके साथ भी स्वास्थ्य विभाग की टीम आपराधिक व्यवहार कर रही है.
डॉक्टरों का आरोप है कि बिना उचित जांच के क्लीनिक पर छापेमारी की जा रही है, संस्थानों को सील किया जा रहा है और सीधे एफआईआर दर्ज की जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है. अवैध संचालन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हैं, लेकिन वैध और पंजीकृत चिकित्सकों को परेशान करना न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की. कि कार्रवाई करते समय स्पष्ट दिशा-निर्देश और पारदर्शिता बरती जाए, ताकि ईमानदारी से काम कर रहे डॉक्टरों को अनावश्यक परेशानी न हो.
वहीं, जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह से जनहित में चलाया जा रहा है. अवैध रूप से चल रहे स्वास्थ्य संस्थानों, पर रोक लगाना जरूरी है ताकि मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ न हो. नियमों का पालन करने वाले संस्थानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, लेकिन गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. कोई उन्होंने कहा कि आज नीम संगठन के आयुष डॉक्टरों के प्रतिमान प्रतिनिधित्व मंडल ने मिला है और स्वास्थ्य विभाग की बैठक कर उस पर विचार किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









