Sarhasa (Bihar): सहरसा जिले में सोमवार देर शाम एक व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला हुआ. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है. घटना के बाद व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
बता दें, यह पूरा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बटराहा वार्ड संख्या 35 का है जहां मो. बेचन के बेटे मो. अयूब (40 वर्ष) पर पड़ोस के एक युवक ने चाकू से कई बार वार करते हुए हमला किया. घायल बटराहा वार्ड 35 का ही रहने वाला है. हमले के बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचा गया.
घटना के संबध में घायल की पत्नी नूर जहां परवीन ने बताया कि उनके पति घर पर खाना खाने के बाद टहलने के लिए बाहर निकले. इसी बीच अचानक पड़ोस के युवक ने उनपर चाकू से हमला किया. पत्नी ने बताया कि हमलावर द्वारा उनके पति के गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों में चाकू से हमला किया गया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने तुरंत मो. अयूब को सहरसा सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची जो पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव









