Giridih: डुमरी रोड के पीरटांड थाना इलाके स्थित पांडेडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक युवक हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया है. घटना के तुरंत बाद युवक की हालत को देखते हुए आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
हादसे में घायल युवक और मृत महिला की पहचान अबतक नहीं हो सकी है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अपने स्तर पर दोनों की पहचान करने में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तीन गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद होने की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू








