Madhepura (Bihar): मधेपुर जिले में मुरलीगंज के कोशी क्षेत्र हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा रामनवमी के अगले दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती रहीं सड़कों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई.
यात्रा के लिए निर्धारित सभी मार्गों में हर तरफ केवल ''जय श्रीराम'' के गगनभेदी नारे गूजंते रहे, इस दौरान ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन से पूरा वातावरण भी भक्ति और राममय हो गया. मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकाश भगत ने जानकारी देते हुए बताया कोसी क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जन सैलाब राम भक्तों का यह शोभा यात्रा हमेशा से अद्वितीय रही है.
उन्होंने कहा कि हर तरफ जय श्री राम, जय श्री राम के नारों के साथ गूंजता शहर में और प्रशासनिक सहयोग भी काफी सहयोगनात्मक शोभायात्रा को व्यवस्थित करने में काफी मददगार साबित होती है सभी बजरंग दल के साथी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत स्थानीय लोगों के साथ और सहयोग से इस कार्यक्रम को चार चांद लगाते हुए श्रद्धालु हर तरफ भगवा और जय श्री राम के नाम हो जाते है.
भव्य शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि,ASP प्रवेंद्र भारती,DY ट्रैफिक डीएसपी, विभिन्न थानों से आए हुए पुलिस पदाधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.
रिपोर्ट- चंचल कुमार









