15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, केविन पीटरसन के शो ‘The Switch’ में 25 गेंदों में ठोका तूफानी शतक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के लोकप्रिय शो ‘The Switch’ में 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. रफ्तार बढ़ने वाले एक अनोखे क्रिकेट चैलेंज में वैभव ने मात्र 25 गेंदों में 14 छक्कों की मदद से शतक पूरा कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

Cricket: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान केविन पीटरसन के आधिकारिक क्रिकेट चैनल के शो ‘The Switch’ का लेटेस्ट एपिसोड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पूरे एपिसोड का केंद्र बिंदु 15 साल के भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपनी आक्रामक और विस्फोटक बल्लेबाजी से दिग्गजों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. शो में वैभव के सामने एक ऐसा अनोखा चैलेंज रखा गया, जिसने इंटरनेट क्रिकेट दर्शकों को पूरी तरह हिला कर रख दिया है.
हर गेंद के साथ बढ़ती गई रफ्तार
इस विशेष एपिसोड में वैभव सूर्यवंशी को 50 गेंदों में 100 रन बनाने का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया गया था. इस चैलेंज में ट्विस्ट यह था कि पहली गेंद 51 mph की स्पीड से फेंकी गई और हर अगली गेंद के साथ इसकी रफ्तार 1 mph बढ़ती जानी थी, जिसे अंत में 100 mph तक पहुंचना था. रफ्तार के इस कड़े इम्तिहान को वैभव ने किसी वीडियो गेम की तरह बेहद आसान बना दिया. उन्होंने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए और उसके बाद लगातार बाउंड्रीज की बरसात कर दी.
कैच पर 1000 डॉलर का इनाम, फिर भी बेअसर रहे वैभव
वैभव की इस आतिशी बल्लेबाजी को देख केविन पीटरसन और उनकी टीम हैरान-परेशान नजर आई. कमेंट्री के दौरान पीटरसन कभी फील्डर्स को दौड़ाते तो कभी 'Catch it! Please! No!' चिल्लाते दिखे. रोमांच तब और बढ़ गया जब फील्डर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए घोषणा की गई कि वैभव का कैच पकड़ने वाले को 1000 डॉलर का इनाम मिलेगा, लेकिन साथ ही शर्त थी कि विकेट गिरने पर टीम के कुल स्कोर से 5 रन काट लिए जाएंगे. हालांकि, इस मनोवैज्ञानिक दवाब का वैभव पर कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने मात्र 10 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 53 रन कूट डाले.
क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य
शो के दौरान पीटरसन लगातार कहते दिखे- 'He’s one of the biggest stars in world cricket.' जैसे-जैसे गेंदबाजी मशीन की रफ्तार बढ़ी, वैभव और खूंखार होते गए. इस दौरान उनके घरेलू क्रिकेट के शानदार आंकड़ों, जैसे 50 ओवर के मैच में नाबाद 335 रन और टी20 में सबसे तेज शतकों की भी चर्चा हुई. अपनी इसी काबिलियत पर भरोसा जताते हुए वैभव ने शो में कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ शतक बनाना नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक (200 रन) बनाकर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के 175 रनों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ध्वस्त करना है.
25 गेंदों में पूरा किया ऐतिहासिक शतक
चैलेंज के आखिरी पलों में जब स्कोर 90 के पार पहुंचा, तो दर्शकों का रोमांच चरम पर था. वैभव ने कुल 14 गगनचुंबी छक्कों और 25 से ज्यादा चौकों की मदद से महज 25 गेंदों में अपना शतक पूरा कर इस चुनौती को जीत लिया. इसके साथ ही वह ‘The Switch’ शो के इतिहास में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (22 गेंद) के बाद दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में खिलाड़ियों के सपनों पर ‘K खेल मैदान पर मेले की तैयारी से नाराज़ खिलाड़ी







