स्कॉर्पियो की चपेट में आए 3 बच्चों में से 1 की इलाज के दौरान मौत, 2 की हालत नाजुक
भागलपुर में तेज रफ्तार की चपेट में आए 3 बच्चों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. बता दें, बुधवार को काफी तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियों ने तीनों बच्चों को रौंद दिया था जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Bhagalpur (Bihar): भागलपुर जिले में तेज रफ्तार की चपेट में आए तीन स्कूली बच्चों में से एक की मौत हो गई है. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान एक बच्ची को मृत घोषित किया. जिसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया. वहीं, इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने बच्ची के शव को लेकर सुल्तानगंज के महेशी चौक पर रख दिया और इसके बाद भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग NH- 80 जाम कर दिया.
आक्रोशित परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए घटना के बाद फरार स्कॉर्पियो ड्राइवर के गिरफ्तारी की मांग की है. मृतक के परिजनों द्वारा सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही मौके पर सुल्तानगंज थाना इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार बारी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ पहुंचे. जहां उन्होंने सरकार की ओर से अनुदान राशि दिलाने का भरोसा दिया और गाड़ी के मालिक और ड्राइवर पर कार्रवाई की बात कही.
परिजनों द्वारा करीब साढ़े 3 घंटे तक भागलपुर- सुल्तानगंज मुख्य मार्ग NH 80 सड़क जाम किया गया. जिसे पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझा-बुझाकर जाम हटवाया. घटना के बाद मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने फरार वाहन चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
तीनों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने रौंदा था
आपको बता दें, बीते दिन 8 अप्रैल 2026 (बुधवार) को जिले के सुल्तानगंज थाना इलाके स्थित महेशी चौक के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 बच्चों को रौंद दिया था. जिससे तीनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए थे. तीनों को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए पहले सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान एक बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मृतक बच्ची का नाम करूणा कुमारी (16 वर्ष), पिता- मिथलेश शाह है जबकि दो अन्य घायल बच्चों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. जिसमें अंश कुमार (12 वर्ष) पिता- मदन पासवान; दिव्यांशु कुमार (15 वर्ष) पिता- रंजीत कुमार शामिल हैं. इस सड़क हादसे के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है.
रिपोर्ट- अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई

गिरिडीह में आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबारियों पर बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने धनवार थाने का किया घेराव






